RADA
विशेष
Trending

मथुरा में जन्माष्टमी पर इस बार भी संघ ने किया निःशुल्क सामान घर केंद्र का संचालन

-वर्ष 1993 से ही यह सुविधा हर साल जन्माष्टमी पर कराई जाती है उपलब्ध

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास पार्किंग में सामान्य श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सामान घर केंद्र का संचालन किया। इस केंद्र में पिछले 31 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन सुबह 07 बजे लेकर देर रात्रि तक मूल्यवान सामान, मोबाइल, बैग, जूता-चप्पल आदि नि:शुल्क रखने की सुविधा रहती है। यहां दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा मथुरा के स्वयंसेवकों द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इंटेलिजेंट CUV, MG विंडसर ने कच्छ के रण में साबित की अपनी दमदार क्षमता

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड सेलेब्रिटी के दुनिया में अपने ब्रांड लॉन्च – Pratidinrajdhani.in

संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 1992 में श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शनार्थियों को सामान आदि लेकर मंदिर परिसर में जाने से रोक दिया गया तो दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भक्त परेशान न हों इसके लिए संघ ने 1993 से जन्माष्टमी वाले दिन निःशुल्क सामान घर सेवा केंद्र शुरू की, जो आज भी जन्माष्टमी के दिन उपलब्ध रहती है।

ये खबर भी पढ़ें :   बेराेजगार डिग्रीधारियाें के लिए एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब है अंतिम तिथि

ये खबर भी पढ़ें : क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड

संघ के वरिष्ठ अधिकारी लालचंद वासवानी ने बताया कि इस निःशुल्क सामान घर में 1998 से लगातार वे आ रहे हैं और पूरे समय यहीं रहते हैं। महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने बताया कि लोग जिस विश्वास के साथ अपना सामान यहां जमा करा जाते हैं, हमारे स्वयंसेवक कार्यकर्ता उसी विश्वास के साथ इस कार्य को करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बांग्लादेश नहीं अब इस देश में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप,ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया

विभाग सोशल मीडिया प्रभारी अजय अग्रवाल ने बताया कि संघ ने 1925 से समाज के बीच जो विश्वास पैदा किया है वह पूरे देश में स्वयंसेवकों द्वारा सेवा के रूप में आज जन-जन को महसूस होता है। इस शिविर में सोमवार प्रातः 07 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन शुरू हो गयी और कार्यकर्ता भी पूरे मनोयोग से इस व्यवस्था को संभालते हैं। इस बार लक्ष्मी नारायण, पुनीत वार्ष्णेय, हरवीर सिंह, रविन्द्र बैटरी वाले, राकेश, यश अग्रवाल, डॉ संजय, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुमित समेत कई कार्यकर्ता सेवा में जुटे हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें : सुबह के समय करें ये 5 योगासन, शरीर और दिमाग दोनों रहेंगे फिट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका