
अभिनेता प्रकाश अवस्थी वेलकम पार्टी में जमाया रंग छात्राओं के संग झूमे
प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने पाश्चात्य संस्कृति के गानों पर दी परफॉर्मेंस
रायपुर । कचहरी चौक स्थित प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में आज फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं आयोजन में विशेष रूप से डागा कन्या महाविद्यालय समिति प्रबंधन के गोकुलदास डागा, अजय तिवारी, डॉ. सुरेश शुक्ला मदन तालेड़ा रूपचंद श्रीमाल हरि बल्लभ अग्रवाल सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसमें आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता प्रकाश अवस्थी के दीप प्रज्वलन के साथ हुई । उनके द्वारा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म मयारू गंगा का एक चर्चित गीत बोरे बासी खाओ जी गुनगुनाया तो छात्राएं झूम उठी और अभिनेता से अपने संग नृत्य की करने के लिए मजबूर कर दिया । 15 मिनट के मंच मौजूदगी में अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने मयारू गंगा फिल्म का एक और गीत गुनगुनाया धरती पवन म चमके गगन म जब तक सूरज चंदा रही के गुनगुनाते ही छात्राएं मोबाइल से सेल्फी लेकर रोमांस में आ गई और अपने स्थान पर ही खड़े होकर अभिवादन के साथ नृत्य करने लगी। अभिनेता ने मंच के उद्बोधन में कहा की सरफिरे ही इतिहास रास्ते हैं बाकी सभी इतिहास पढ़ते हैं दिन के उजाले में तो रन भी चमकते हैं उनका कहना था कि जीवन में जो कुछ बनना है उसे हर दिन 100 बार दोहराया करो इससे प्रेरणा मिलेगी और सफल होंगे। माता-पिता का आदर करना कभी मत भूलना ।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति की प्रमुख अजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा की यह कॉलेज एक महत्त्वपूर्ण दिशा की ओर बढ़ रहा है और निरंतर प्रगति के पद पर है। यहां पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होते जा रही हैं और आने वाले समय में और विस्तार किया जाएगा । वहीं गोकुलदस्ता दादा ने कहा कि छात्राओं की अनुपम उपस्थिति से अभिभूत हूं और यह देखकर बड़ा अच्छा लग रहा है कि महाविद्यालय में विशेष रूप से महिलाएं सारी धारण करके पहुंची है जो देश की वेशभूषा है और संस्कृति भी है कहा कि 2000 छात्राओं का कॉलेज विशेष स्थान प्राप्त कर चुका है और परिणाम भी बेहतर सामने आने लगे हैं, इसके बाद छात्राओं की प्रस्तुति के कार्यक्रम शुरू हुए जिसमें संजना एवं ग्रुप के द्वारा नाच के दिखा ले छम्मक छल्लो देसी गर्ल के मैक्स नृत्य गीत प्रस्तुति में दर्शकों को रोमांस में ले आया और लड़कियां ताली बजाने लगी। इसके बाद रीसा और ग्रुप बीकॉम प्रथम वर्ष के द्वारा के द्वारा लहरा के बलखा के महाका के करो ना इशारा के शानदार परफॉर्मेंस में लड़कियां मस्ती करने लगी और जोरदार उत्साह के माहौल में दिखलाई पड़ी। रश्मि और सिमरन ग्रुप के द्वारा टुक टुक काहे निहारे रे के हिंदी गीत पर काफी देर तक शोरगुल होता रहा उत्साह के साथ लड़कियां सेल्फी लेकर मस्ती करती रही और आनंद का संचार होता रहा। इस पूरे आयोजन में प्राचार्य डॉक्टर संगीता शिक्षिका रेणुका बक्शी प्रिया चंद्राकर अतिथियों का स्वागत किया और मोमेंटो सम्मानित किया।

