RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत   

दही को आमतौर पर सुपरफूड माना जाता है। कारण साफ है, इसमें मौजूद कई विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसलिए रोजाना दही खाना फायदेमंद (Curd For Health) साबित हो सकता है। हालांकि, इसके साथ भी कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दही के साथ कुछ फूड आइटम्स को खाने से परहेज (Worst Combination With Curd) करना चाहिए। इन फूड्स को दही के साथ खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानें (Right Way to Eat Curd) दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

दही के साथ न मिलाएं ये चीजें

खट्टे फल- खट्टे फल और दही दोनों ही स्वस्थ हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो फलों में मौजूद विटामिन-सी को नष्ट कर सकता है। इसके अलावा, फल और दही एक साथ खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। मछली- मछली और दही को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिक पदार्थ बन सकते हैं। यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

अंडे- अंडे और दही दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। लेकिन, इन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है। इससे अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है। तले हुए फूड्स- तले हुए फूड्स में ज्यादा मात्रा में तेल और कैलोरी होती है। दही के साथ तले हुए फूड आइटम्स को खाने से वजन बढ़ सकता है और पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

अचार- अचार और दही दोनों ही प्रीबायोटिक्स का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, लेकिन इन्हें साथ खाने से पाचन तंत्र में माइक्रोब्स का असंतुलन हो सकता है। इस वजह से खाना पचाने में तकलीफ हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

दूध- दूध और दही को कभी साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है। दूध और दही दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिससे पाचन पर दबाव पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका