RADA
उत्तराखण्ड
Trending

आने वाली पीढ़ी तक लोक संस्कृति को पहुंचाना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऑफिसर्स क्लब, ओएनजीसी में इगास (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भेलो खेला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास पर्व राज्य की आस्था का प्रतीक भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी तक लोक संस्कृति को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को ईगास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक संस्कृति, लोक परंपराएं, पहाड़ी परिधान हमारे राज्य की विशिष्ट पहचान और आत्मा है। यह हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं के पीछे बड़ी और शानदार कहानियां हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भगवान श्रीराम के विजय का समाचार देर से पहुंचा। इसलिए कई इलाकों में दिवाली 11 दिन बाद बनाई जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन से हमारे सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। उन्होंने जनता से अपने-अपने गांव में जाकर लोकपर्व बनाने और इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा त्योहारों के अवसर पर उत्तराखंडी प्रवासी अपने गांव का रुख कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंडी प्रवासियों से भी घरों में लौटकर लोकपर्वो को बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिवर्स माइग्रेशन के क्षेत्र में जमीन स्तर पर कार्य कर रही है। इस वर्ष हमने प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ राज्य स्थापना से पहले सम्मेलन करने का निर्याण लिया जिसके सकारात्मक परिणाम आए है। यह दिवस हम सभी को एक साथ मिलने का अवसर है। आगे भी प्रवासी सम्मेलन दिवस इसी तरह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की ओर से जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम आया है। राज्य सरकार ने यूसीसी विधेयक पारित करके नया इतिहास बनाया है। बीते 03 वर्षों में रिकॉर्ड 18,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। धर्मांतरण कानून लागू किया है। साथ ही प्रदेश में दंगारोधी कानून भी लागू किया गया है जिसके तहत दंगा करने वाले से ही पाई पाई की वसूली की जाएगी। राज्य सरकार एक सशक्त भू कानून भी लागू करेगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, विधायक संजय डोभाल, सुषमा रावत, गोपाल राणा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, आर.जे काव्य, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका