RADA
टेक्नोलॉजी

Steelbird ने लॉन्‍च की Vintage Series हेलमेट

नई दिल्‍ली। हेलमेट निर्माता Steelbird की ओर से भारतीय बाजार में Vintage Series के नए हेलमेट्स को लॉन्‍च किया गया है। इस सीरीज वाले हेलमेट्स को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई है और यह कितना सुरक्षित होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

लॉन्‍च हुई नई हेलमेट सीरीज

Steelbird की ओर से भारतीय बाजार में नए Vintage Series के नाम से नए Helmets को लॉन्‍च (Steel Bird Vintage Series helmets) किया गया है। इसे खासतौर पर ऐसे राइडर्स के लिए लाया गया है जिनको सुरक्षा के साथ ही स्‍टाइल पसंद आता है।

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

क्‍या है खासियत

कंपनी की ओर से इस हेलमेट को बनाने में थर्मोप्लास्टिक शेल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस प्रदान करता है और साथ ही हल्का भी है। हाई डेंसिटी एक्सपैंडेड पोलिस्टाइरीन के कारण यह सफर के दौरान लगने वाले झटकों को ज्‍यादा अच्‍छी तरह से सोख लेता है, जिस कारण राइडर की सुरक्षा में बढ़ोतरी हो जाती है। इसके साथ ही इनमें पीछे की ओर लेदर स्‍ट्रैप को दिया गया है जिससे हेलमेट को विंटेज लुक मिलता है। हाफ फेस हेलमेट होने के कारण इनमें बेहतर वेंटिलेशन मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

कितना है सुरक्षित

कंपनी की ओर से इस हेलमेट को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसे DOT (FMVSS No. 218) और BIS (IS 4151:2015) सेफ्टी नॉर्म्‍स पर सर्टिफाइड किया गया है। जिससे इसे देश के साथ ही विदेशों में स्‍टाइल के साथ सुरक्षित राइड का भरोसा मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात

स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि भारत में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 19 लोगों की जान जाती है। इन हादसों में से 45 फीसदी दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी होती हैं। ऐसे में राइडर्स के लिए यह जरूरी है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और स्टाइल के साथ कोई समझौता न करें।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

हमारी एसबीएच विंटेज सीरीज़ के साथ, हम ऐसे हेलमेट्स प्रदान करना चाहते हैं जो न केवल ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरें, बल्कि राइडर्स को एक अलग और आरामदायक डिज़ाइन भी प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

रंग और साइज

Steelbird की ओर से नए हेलमेट की सीरीज में कुल तीन हेलमेट लाए गए हैं, जिनमें एसबीएच-54, एसबीएच-55 और एसबीएच-56 शामिल हैं। इनको कई रंगों और साइज में लाया गया है। इसमें तीन साइज ऑफर किए गए हैं, जिसमें 580mm, 600mm और 620mm शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता सनी देओल रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

कितनी है कीमत

कंपनी की ओर से इन हेलमेट्स की कीमत 959 रुपये से शुरू की गई है और इस सीरीज के सबसे महंगे हेलमेट को 1199 रुपये की कीमत (Affordable helmet price) पर खरीदा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका