छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी शहर में सर्वसुविधायुक्त 13 स्मार्ट टाॅयलेट का निःशुल्क संचालन

 रायपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग  अरूण साव के मार्गदर्शन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में राजधानी शहर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में आमजनों को जीवन में निरंतर दैनिक स्वस्थ परिवेश देने माॅनिटरिंग सहित कार्य निरंतर किया जा रहा है। रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत कुल 10 जोन अंतर्गत 70 वार्ड है। जिसमें 201 सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय निर्मित है।
सामुदायिक शौचालय की संख्या 112, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 72, स्मार्ट टॉयलेट की संख्या 13, एवं पिंक टॉयलेट की संख्या 4 है। रायपुर शहर के बस्तियों में स्थित 112 सामुदायिक शौचालयों का संचालन एवं संधारण स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत 7 संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है जिसका उपयोग रहवासियों के लिये निःशुल्क किया गया है तथा स्मार्ट टॉयलेट एवं पिंक टॉयलेट भी निःशुल्क आधार पर संचालित किया जा रहा है।
नगर पालिक निगम, रायपुर में निर्मित 4 पिंक टॉयलेट है जो सिर्फ महिलाओ की सुविधाओ को ध्यान में रखकर निर्माण कर संचालित किये जा रहे है। सर्वसुविधा युक्त 13 स्मार्ट टॉयलेट है जिसका संचालन एवं संधारण विज्ञापन कम्पनी ग्रेसफुल (इंडिया) मिडिया द्वारा किया जा रहा है।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका