RADA
मध्यप्रदेश
Trending

राहुल गांधी ने दिया देश विरोधी मानसिकता का परिचयः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश-विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस जब देखो तब देश-विरोधी तरीके से अपनी एक अलग पहचान बनाती है। राहुल गांधी इसके सिरमौर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अतीत में कांग्रेस के नेताओं ने आतंकवादियों के लिए जिस सम्मानजनक ढंग से बयान दिए और देश-विरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर अपनी देश-विरोधी मानसिकता का परिचय दिया, वह राहुल गांधी भूल गए हैं। वे भारतीय लोकतंत्र के दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हैं। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें अपने बयान पर खेद व्यक्त करना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में नीतियों पर बोला जाए, लेकिन देश-विरोधी मानसिकता को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी को यह बात समझ आएगी और वे माफी मांगेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली पार्टी के नए ऑफिस के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा-आरएसएस के साथ इंडियन स्टेट के साथ भी है। उन्होंने आरोप लगाया था कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह बयान राजद्रोह के समान है कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर बनने के बाद मिली। यह बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है, हमारे संविधान पर हमला है।

दरअसल, सरसंघचालक मोहन भागवत गत 13 जनवरी को इंदौर में अहिल्योत्सव समिति के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी। उन्होंने कहा था कि प्रतिष्ठा द्वादशी, बहुशुक्ल द्वादशी का नया नामकरण हुआ है। पहले हम इसे वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वादशी कहते थे, लेकिन अब इसे प्रतिष्ठा द्वादशी कहना है। अनेक शतकों से परिचक्र झेलने वाले सच्ची स्वतंत्रता की प्रतिष्ठा उस दिन हो गई। स्वतंत्रता थी, लेकिन वह प्रतिष्ठित नहीं हुई थी। भारत 15 अगस्त को स्वतंत्र हुआ, तब हमें राजनीतिक स्वतंत्रता मिली थी और हमारा भाग्य निर्धारण हमारे हाथ में आ गया था। राहुल गांधी ने इसी बयान को लेकर भाजपा और संघ पर निशाना साधा था। राहुल गांधी के बयान पर अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका