देश-विदेश
Trending

अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी तरह की सैन्य सहायता रोकी

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई तकरार का बड़ा परिणाम सामने आ गया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही सभी प्रकार की अमेरिकी सैन्य सहायता पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य सहायता के शिपमेंट पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

सीएनएन की खबर के अनुसार, पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यह आदेश जारी किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनका ध्यान शांति पर केंद्रित है। यूक्रेन को भी इस लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति के आदेश के बाद यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोकी जा रही है।
अधिकारियों और विश्लेषकों ने कहा कि इस फैसले का बड़ा असर यूक्रेन पर पड़ेगा। इससे यूक्रेन की युद्ध लड़ने की क्षमता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : डब्ल्यूपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रतिबंध तब तक कायम रहेगा जब तक जेलेंस्की शांति वार्ता समझौते के लिए तैयार नहीं होते। हालांकि वाशिंगटन और कीव के बीच खुली दुश्मनी के बावजूद कई यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को सहयोग करने का वादा किया है।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के वरिष्ठ सलाहकार मार्क कैंसियन ने कहा कि यूक्रेन को तत्काल तो नहीं लेकिन इस रोक का प्रभाव दो से चार महीनों के भीतर महसूस होगा। यूरोपीय देशों की सहायता से कीव को अभी लड़ाई में बने रहने में मदद मिलेगी। आखिर में यूक्रेन को एक प्रतिकूल शांति समझौता स्वीकार करना ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका