छत्तीसगढ़
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस : रायपुर के  AIIMS अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS अस्पताल के PMR (Physical Medicine and Rehabilitation) विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  5 जून को AIIMS परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रेनू राजगुरु रहीं। साथ ही PMR विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आलोक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ हर्बल गार्डन के पास मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इसके पश्चात डॉ. रेनू राजगुरु ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए PMR विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया तथा विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर डॉ. आलोक अग्रवाल ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए सभी को प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमोल खड़े ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नर्सिंग अधिकारी रॉबिन्सन पॉलुस, आकांक्षा, डॉ. अविनाश, डॉ. रेवती, डॉ. ऋषभ शर्मा, संजीव कुमार सोनी सहित विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका