RADA
अपराध
Trending

राजनांदगांव  में रेत माफियाओं ने अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मारपीट की ,गोलियां दागी ,एक युवक घायल

राजनांदगांव । राजनांदगांव के मोहड़ गांव (वार्ड क्रमांक 49) बीती देर रात अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों से रेत माफियाओं ने न केवल मारपीट की, बल्कि हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हो गए। एक गोली एक युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद मौके पर ग्राम मोहड़ के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एक ड्राइवर और जेसीबी मशीन को पकड़ लिया, जबकि गोली चलाने वाला आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर जमकर नारेबाजी की और रेत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहड़ के पास स्थित शिवनाथ नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का खनन को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बुधवार रात कुछ माफिया जब रेत चोरी कर रहे थे। तब गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माफियाओं ने गोलियां चला दी।

राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मोहड़ में रेत निकालने को लेकर विवाद की स्थिति है। गांव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर है और अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। सारी चीजों की जानकारियां ली जा रही है। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मोहड गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। गांव में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका