RADA
उत्तराखण्ड
Trending

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री मालिक समेत दो की मौत 

हरिद्वार । बहादराबाद क्षेत्र के इब्राहिमपुर मार्ग स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

हरिद्वार के अग्नि सुरक्षा अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया। फैक्ट्री में मौजूद रसायनों के कारण आग और भी तेजी से फैलती गई। आग पर काबू पाने में करीब 9 घंटे लग गए। सुबह करीब 6 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों के नाम महेश चंद्र अग्रवाल निवासी 18 हरी लोक कॉलोनी, ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक), संजय उम्र 21 वर्ष पुत्र डालचंद निवासी नवाब नगर, जिला रामपुर, उप्र, हाल पता जीशान का मकान इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जबकि जोगेंद्र सैनी उम्र लगभग 44 वर्ष, निवासी रायसी, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार घायल बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

उन्होंने बताया कि आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही, जिन्हें भगवानपुर रुड़की, मायापुर और सिडकुल क्षेत्र से मंगवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका