Join us?

राशिफल
Trending

Aaj Ka Rashifal : आज पितृ पक्ष के पहले दिन इन राशि वालों की चमकेगी तकदीर, घर में बनी रहेगी पितरों की कृपा, जाने आज का अपना राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अनंत चतुर्दशी व्रत किया जाएगा। साथ ही आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

ये खबर भी पढ़ें : इस त्योहार घर पर बनाये मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क- Pratidin Rajdhani

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल भी आज आसानी से निकाल लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 4

ये खबर भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग हादसे की की हाेगी मजिस्ट्रियल जांच

वृष राशि
आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। लवमेट एक-दूसरे को कुछ उपहार दें।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 6

ये खबर भी पढ़ें : देवरा: पार्ट 1 ट्रेलर रिलीज़ होते ही Fans पागल – Pratidin Rajdhani

मिथुन राशि
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आपको कुछ समय परिवार के लिए जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। सेहत फीट रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

ये खबर भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूद कर दी जान

कर्क राशि
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1

ये खबर भी पढ़ें : हिंदू मंदिर जहां हर हिंदू को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए – Pratidin Rajdhani

सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

कन्या राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

तुला राशि
आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। परिवार वालों से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिसमे कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

वृश्चिक राशि
आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुये है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

धनु राशि
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

मकर राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर मिलेगा। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थिओं को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8

ये खबर भी पढ़ें : 8 Points Apple IPhone 16 पूरी जानकारी – Pratidin Rajdhani

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड ख़राब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2

ये खबर भी पढ़ें : तांबे की बोतल को चमकाने के लिए 5 टिप्स मिलेगी नए जैसी चमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button