RADA
जॉब - एजुकेशन
Trending

कॉमेडके, यूनिगेज यूजीईटी 2025 की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख घोषित

 400 से अधिक केंद्रों पर 1.2 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद

रायपुर।  पिछले पांच दशकों में, कर्नाटक ने हायर एजुकेशन में अपने आप को हमेशा आगे रखा है, जिसने देश के सभी कोनों से बड़े बड़े सपने देखने वाले इंजीनियरों को आकर्षित किया है। राज्य में कई अच्छे कॉलेज हैं, जहां अलग-अलग तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। यहां के छात्रों को अच्छी नौकरियां भी मिलती हैं। इस स्ट्रोंग एजुकेशन सिस्टम की वजह से स्किल्ड लोग तैयार हो रहे हैं, जो देश और विदेश में कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

कॉमेडके यूजीइटी / यूनिगेज 2025 प्रवेश परीक्षा शनिवार, 10 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कर्नाटक के 150 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों और देशभर के 50 से ज्यादा प्राइवेट और सेल्फ- फंडेड यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए होती है। इसे कुपेका(KUPECA) और यूनिगेज से जुड़े संस्थानों में बी.ई/बी.टेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

यह ऑनलाइन परीक्षा भारत के 200 से ज्यादा शहरों में 400 से अधिक सेंटर पर होगी। इसमें 1,20,000 से ज्यादा छात्र शामिल हो सकते हैं। देशभर के छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

छात्र 3 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक www.comedk.org या www.unigauge.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

2022 में, कॉमेडके ने छात्रों की स्किल्स को सुधारने के लिए कई कोर्स प्रदान करके छात्रों को वर्कफोर्स के लिए तैयार करने के लिए 8 कॉमेडके केर्स (KARES) इनोवेशन हब पेश किए। कॉमेडके के अब कर्नाटक में 10 इनोवेशन हब हैं, जिनमें से 4 बेंगलुरु में और बाकी मैसूरु, कलबुर्गी, मैंगलोर, बेलगाम, तुमकुरु और हुबली में हैं। ये सेंटर 5,000 स्क्वायर फुट में फैले हैं और लकड़ी के रूटिंग, रैपिड प्रोटोटाइप, लेजर कटिंग, 3 डी प्रिंटर, एआर/वीआर टेकनीक आदि सहित मॉडर्न टूल्स से लैस हैं। इनोवेशन हब मॉडर्न सेक्टर जैसे – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआईएमएल), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग (आईडीटी),

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

कॉमेडके के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डॉ. कुमार ने कहा, “कॉमेडके का मानना है कि किसी छात्र की योग्यता ही उसकी शिक्षा का आधार होनी चाहिए। कॉमेडके यूजीइटी परीक्षा फेयरनेस, ट्रांसपेरेंसी और ऑपर्च्यूनिटी देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्लेटफॉर्म से 150 से ज्यादा बेहतरीन कॉलेज छात्रों को प्रवेश देते हैं, और हम युवा प्रतिभाओं को अच्छी शिक्षा से जोड़ने पर गर्व महसूस करते हैं।“

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

ईआरए फाउंडेशन के सीईओ श्री पी. मुरलीधर कहते हैं, ” हम यूनिगेज के जरिए निष्पक्षता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। यह प्लेटफॉर्म भारत के भविष्य के कार्यबल के समग्र विकास में मदद करता है। हमें इस उद्देश्य में योगदान देने पर गर्व है।

ये खबर भी पढ़ें : Car Care Tips:कार वॉश के समय न करें ये गलतियां , नहीं तो हो जाएंगी परेशानी

एप्लीकेशन और एग्जाम प्रोसेस ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एप्लीकेशन और एग्जाम प्रोसेस पर जानकारी www.comedk.org और www.unigauge.com पर उपलब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास

महत्वपूर्ण जानकारी: www.comedk.org और www.unigauge.com ही कॉमेडके और यूनिगेज की ऑफिशियल वेबसाइट हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन और जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट का ही उपयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका