छत्तीसगढ़
Trending

निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो वादा है, उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझकर बनाया गया है उसे शत-प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी। पिछले नगरी निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं कराया गया था। 5 साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति बढ़ा। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए हैं।

श्री साय ने कहा कि सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पालिका परिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आ गए हैं। रायपुर में 15 साल का किला ढह गया है। उन्होंने कहा कि , बीजेपी पर जनता का विश्वास और प्रधानमंत्री पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सब से जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है, उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पास कोई बहाना नहीं है। अब वह कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका