
देवर ने की भाभी की हत्या,जानिए क्या है वजह
अंबिकापुर । अंबिकापुर से रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। जहां के एक देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें
आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया। पति को छोड़कर मृतका मानकुंवर पिछले 4 महीनों से देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर
दरअसल, यह पूरा मामला कुन्नी चौकी क्षेत्र का है। जहां के तेंदूघाट मोहल्ले में देवर विष्णु दास और भाभी मानकुंवर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी।
ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani
आरोपी विष्णु दास शराब पीकर मानकुंवर से मारपीट करने लगा था। घटना वाले दिन भी आरोपी देवर शराब पीकर घर पहुंचा था। जिसके डर से महिला घर छोड़कर भाग रही थी। इसी दौरान तभी आरोपी देवर ने डंडे और पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी देवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

