RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG Breaking: सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना 

सुकमा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान गोगंडा पहाड़ी के उपमपल्ली इलाके में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसमें 15 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है।अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है। सुकमा एसपी किरण चौव्हान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर नक्सलियाें को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। इसी बीच सुकमा पुलिस को गोगुंडा के पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पुख्ता इनपुट के बाद आज तड़के ही सुरक्षाबल के जवान सर्च आपरेशन पर निकल गये थे। बताया जा रहा है कि जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग खोल दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने नक्सलियों को घेरकर उन्हे मारना शुरू किया। सुरक्षाबल के जवानों की इस कार्रवाई में अब तक 15 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल इस पूरे अभियान में विवरण की प्रतीक्षा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका