छत्तीसगढ़

Cg news : यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, जानिये क्या है नई सुविधा

यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, जानिये क्या है नई सुविधा

रायपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियो की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-जबलपुर-दुर्ग के मध्य 09 फेरों के लिए ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
यह गाड़ी दुर्ग से दिनांक 23, अप्रैल, 2024 से 18 जून, 2024 प्रत्येक मंगलवार को 01702 नं के साथ जबलपुर के लिए रवाना होगी |
यह गाड़ी दुर्ग रेलवे स्टेशन से 9:30 बजे रवाना होकर रायपुर 10:10 बजे, भाटापारा 12.05 बजे, उसलापुर 13:10 बजे, पेंड्रा रोड 14.45 बजे, अनूपपुर 15:30 बजे, शहडोल 16:10 बजे, उमरिया 17.00 बजे साउथ कटनी 19.15 बजे, सिहोरा रोड 20:30 बजे जबलपुर 21:15 बजे पहुंचेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी प्रकार जबलपुर से दिनांक 22 अप्रैल से 17 जून,2024 प्रत्येक सोमवार को 01701 नंबर के साथ दुर्ग के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी जबलपुर से 20:30 बजे रवाना होकर सिहोरा रोड 21:05 बजे, कटनी साउथ 21.35, बजे, उमरिया 22.55 बजे, शहडोल 00.04 बजे, अनूपपुर 00.41 बजे, पेंड्रा रोड 1:20 बजे, उसलापुर 02.50 बजे, भाटापारा 3:45 बजे, रायपुर 5:00 बजे, दुर्ग 6:15 पर पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 05 स्लीपर, 11एसी थ्री इकोनामी तथा 02 एसी-2 सहित कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी ।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका