RADA
छत्तीसगढ़

Cg News : ओपीएस की मांग को लेकर पॉवर कंपनी के कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे 11 को

Cg News : ओपीएस की मांग को लेकर पॉवर कंपनी के कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे 11 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारी फिर से लामबंद हो गए हैं। छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी अधिकारी – कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार को कंपनी मुख्यालय परिसर में गेट मीटिंग आयोजित की गई है। मोर्चा के संयोजक बी बी जायसवाल ने बताया कि पॉवर कंपनी में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों (अधिकारी –कर्मचारी) के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली हेतु राज्य शासन के ऊर्जा विभाग से पाँच महीने पहले आदेश जारी होने के बाद भी अब तक कंपनी प्रबंधन ने आदेश जारी नहीं किया है।
जायसवाल ने बताया कि राज्य शासन ने अक्टूबर में अपने आदेश में पॉवर कंपनी के कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली पर सहमति जताई थी जिसके आधार पर पॉवर कंपनी को सिर्फ आदेश निकालने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रबंधन द्वारा शासन के आदेश की प्रतीक्षा का हवाला दिया जाता रहा। अब जब शासन की सहमति प्राप्त हो चुकी है और आचार संहिता को हटे भी तीन माह बीत चुके हैं ऐसे में कंपनी प्रबंधन का यह रवैय्या अपने कार्मिकों के विरूद्ध नजर आता है।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक जायसवाल ने बताया कि कंपनी मुख्यालय में सोमवार को आयोजित गेट मीटिंग में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कर्मचारी—धिकारी एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने आगाह किया है कि प्रबंधन द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर सामुहिक हड़ताल और धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका