छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पीएससी 2023 के लिए कुल 703 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। कुल 243 पदों पर ली गयी परीक्षा में मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : छत्तीसगढ़ में रेल हादसा: कोयले से लदी मालगाड़ी के 23 डिब्बे पटरी से उतरे

आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 3597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। जिसके बाद इंटरव्यू के लिए 703 युवा सेलेक्ट हुए। सभी का साक्षात्कार लिया गया, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

टॉप 10 की बात करें तो रविशंकर वर्मा टॉपर रहे हैं। वहीं मृणमयी शुक्ला सेकंड टॉपर, आस्था शर्मा थर्ड टॉपर रही है। वहीं किरण राजपूत को चौथा, नंदिनी को पांचवा, सोनल यादव को छठा, दिव्यांश सिंह चौहान को सातवां, सशांक कुमार को आठवां, पुणीत राम को नौंवा और उत्तम कुमार को 10वां स्थान मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : ICSE, ISC Exam Date Sheet 2025: cisce.org पर जारी हुआ एग्जाम शेड्यूल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में हुई एचएमडी फ्यूजन की एंट्री

मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें : माहिरा शर्मा पर आया इस क्रिकेटर का दिल…पोस्ट से मिला हिंट

 

Back to top button
📰 E-Paper