RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जोन 10 वार्ड 55 में अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्ती, सीसी रोड तोड़कर की कार्रवाई

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर ने महापौर  मीनल चौबे, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष  मनोज वर्मा और आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे के नेतृत्व कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता  योगेश यदु एवं अन्य संबंधित जोन 10 अधिकारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र के अंतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 क्षेत्र में दावडा कालोनी में लगभग 2 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर अभियान चलाकर वहां निर्मित अवैध सीसी रोड को जेसीबी मषीन की सहायता से काटकर एवं आवागमन अवरूद्ध करते हुए तत्काल कारगर रोक स्थल पर लगायी गयी। नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जोन 10 के वार्ड 55 की दावडा कालोनी क्षेत्र में लगभग 2 एकड से अधिक निजी भूमि स्वामी चिन्मय दावड़ा द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल जानकारी मिलते ही स्थल पर रोक लगायी गयी है। प्रकरण में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अवैध प्लाटिंग करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि प्रायः बिल्डर और कालोनाईजर भूमियों का विक्रय कर निकल लेते हैँ एवं असुविधाएं ऐसे क्षेत्रो को घेरे रखती हैँ। ऐसे में वहां के रहवासी इस हेतु बिल्डर को नही, आम तौर पर नगर निगम को ही दोष देते हैँ। अवैध प्लाटिंग संबंधी कार्यो की अवैधानिक गतिविधियों पर नियमानुकुल कडाई से नगर निगम क्षेत्र में कारगर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज दावड़ा कालोनी क्षेत्र में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई है। अभियान आगे भी निर्देशानुसार जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका