RADA
लाइफ स्टाइल

Foods to Lower Cholesterol: इन चीजों को खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

नई दिल्ली। दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक होती हैं। आपको बता दें कि आर्टरीज ब्लॉक होने के कराण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस वजह से खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है , जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फूड्स के बारे में जानेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि हेल्दी फैट होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल हेल्दी रहता है। इसलिए डाइट में साल्मन, मैकरेल, सार्डिन जैसी मछलियों को शामिल करना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनमें फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज थोड़े बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

साबुत अनाज
साबुत अनाज, जैसे- ओट्स, ज्वार, बाजरा, रागी आदि में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर सिर्फ पाचन सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसलिए रिफाइंड ग्रेन की जगह साबुत अनाज खाने से दिल की सेहत बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा, ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में लहसुन को शामिल करना फायदेमंद है।

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

ऑलिव ऑयल
शुद्ध ऑलिव ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने से दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका