RADA
छत्तीसगढ़
Trending

उद्योग और श्रम मंत्री देवांगन  आज कोरबा में करेंगे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर । वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत 6 वार्डों में 41.42 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन आज सोमवार को दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 51 लाटा देवस्थल में आयोजित भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था एवम श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख, वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका