RADA
छत्तीसगढ़

सप्ताह में तीन दिन अवैध कब्जे, ग्रीन नेट पर कार्रवाई करने के निर्देश

सप्ताह में तीन दिन अवैध कब्जे, ग्रीन नेट पर कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने जोन कमिश्नरों को सड़क पर रखे कंडम वाहन, सड़क पर अतिक्रमण कर ठेले – गुमटी लगाने, सीएनडी वेस्ट और ग्रीन नेट नहीं लगाने वालों पर सप्ताह में तीन दिन कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाइयों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा है। जिससे उन कार्रवाइयों की समीक्षा की जाएगी।
नगर निवेशक निशिकांत वर्मा ने बताया कि कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई करने के लिए जोन वार सूची बनाई गई है। कौन सा जोन सप्ताह के किन 3 दिनों में कार्रवाई करेगा, इसका भी प्रारूप बनाया गया है। ये कार्रवाई सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में 5 दिन की जाएगी। निमार्णाधीन मकानों में ग्रीन नेट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाकर वहां ग्रीन नेट भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर कंडम पड़े वाहनों को जप्त करने के लिए कहा गया है। साथ सड़क पर अतिक्रमण कर ठेले गुमटियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जोन कमिश्नरों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन मुख्यालय में प्रस्तुत की जाए। जिसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका