RADA
देश-विदेश

International news: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, इंडियाना में मृत मिला

International news: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, इंडियाना में मृत मिला

अमेरिका में भारतीय छात्रों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में भारतीय छात्र मृत पाया गया। वहीं, एक अन्य भारतीय छात्र पर शिकागो में हमला किया गया गया। रविवार के बाद से देश में इस तरह की छह घटनाएं सामने आ चुकीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वविद्यालय की स्वतंत्र समाचार एजेंसी ‘द पर्ड्यू एक्सपोनेंट’ के मुताबिक, तेईस वर्षीय समीर कामथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट के अभ्यर्थी थे। वह सोमवार को वॉरेन काउंटी में मृत पाए गए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एकहार्ड ग्रोल ने मंगलवार को समीर की मौत की पुष्टि की।
एजेंसी ने कहा कि समीर का शव का जंगल में मिला। समीर ने मैसैचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्याल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था। इसके बाद वह 2021 के गर्मी के दिनों में पर्ड्यू आए थे। उन्हें 2025 में डॉक्टरेट कार्यक्रम में शामिल होना था।
शिकागो में भारतीय आईटी छात्र पर हमला
एक अन्य घटना में, भारतीय आईटी छात्र सैयद मजाहिर पर रविवार को शिकागो शहर में हमला किया गया। घटना उनके घर के पास ही हुई। अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और बेरहमी से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अली खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।

अली करीब छह महीने पहले हैदराबाद से अमेरिका आए थे। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि हमलावरों में से एक ने उन पर बंदूक तान दी थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अली रात हाथ में एक पैकेट ले जाते हुए अपने घर जा रहे हैं। तभी तीन लोग उनका पीछा करते हैं। इसके बाद वे अली पर हमला कर देते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका