RADA
विशेष

पीएम जनमन योजना से बदली कबीरधाम के बैगा परिवारों की जिंदगी

मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से रोशन हुए घर

रायपुर  ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के सदस्यों की जिंदगी बदल गई है। महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम जनमन योजना से मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा द्वारा सौर ऊर्जा से बैगा परिवार के घरों को रौशनी प्रदान की गई, जिसकी वजह से उनके अंधेरे घरों में रोशनी हुई।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

विगत कुछ दिनों पहले क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा ने कवर्धा जिले का दौरा किया था, जिस दौरान उन्होंने इन बैगा जनजाति से मुलाकात की और लगाए गए सोलर होम लाइट का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

आपको बता दें की क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 25 बैगा परिवारो‌ के घरो में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया और इन्होने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

इन बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

महामहिम राष्ट्रपतिद्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा,पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर :
कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा। इन परिवारों को इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

बैगा परिवारों ने भावुक होकर बोले यह सपना सच होने जैसा है :
दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा की वजह से हमारे घर रोशन हैं। यह मुख्यमंत्री और क्रेडा विभाग की बदौलत संभव हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका