
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में गुरुवार तड़के से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस अभियान में एसटीएफ, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि आज तड़के से सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी चल रहा है।दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को घटनास्थल पर भेजा गया।
ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों (माओवादियों) की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
इसके बाद 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां आज तड़के तीन बजे से उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई हैं। अभियान में 4 जिलों से करीब एक हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

