RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

मुंबई की सड़कों पर दिखी चमचमाती Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार, अगस्त से शुरू हो सकती है डिलीवरी

मुंबई। शोरूम के उद्घाटन से पहले Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार मुंबई की सड़कों पर दिखी. Tesla Model Y की राइट हैंड ड्राइविंग मॉडल दिखी है. टेस्ला मॉडल Y (सिंगल मोटर) वेरिएंट होने की उम्मीद है. इसकी डिलीवरी अगस्त से शुरू हो सकती है. 15 जुलाई को टेस्ला भारत में अपने पहले शोरूम की ओपनिंग करेगी.
चीन में मौजूद कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से इन यूनिट्स को लाया जाएगा और इस शोरूम में ये कार बिकेंगी. Modey-Y मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कार है. सिंगल चार्ज पर 466 किमी रेंज देगी. 0-100 की रफ्तार महज 5.9 सेकेंड्स में भरेगी.
मुंबई के बाद Tesla का एक शोरूम दिल्ली में भी खुलेगा. Tesla ने मुंबई के BKC में 4000 स्क्वायर फीट में शोरूम स्पेस लिया है. कंपनी ने 5 साल की लीज ये स्पेस लिया है. इसके लिए कंपनी 23.38 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा. CRE Matrix के जरिए जारी डॉक्यूमेंट के मुताबिक ये डीटेल मिली है. इसी के साथ 2 कार पार्किंग स्पेस भी लिया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मॉडल वाई में डे-टाइम रनिंग लाइट और टेल लाइट के रूप में पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार है, साथ ही पीछे की सीट पर यात्रियों के लिए एक टचस्क्रीन भी है. इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो ये 217 किमी/घंटा से घटाकर 201 किमी/घंटा कर दी गई है. लंबी दूरी के संस्करण की रेंज भी 719 किलोमीटर है, जो पहले 688 किलोमीटर थी.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका