
रायपुर — आज पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के केंद्रीय कार्यालय मे सिंध उत्सव गरबा 2025 के पोस्टर का विमोचन हुआ यह कार्यक्रम 24/25 सितम्बर 2025 को अंबुजा मॉल मे शाम 7 बजे से किया जायेगा यह आयोजन छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के युवा विंग व महिला विंग का आयोजित किया जा रहा है युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने बताया की यह आयोजन पूर्ण रूप से धार्मिक है माता की आराधना का पर्व है सारा देश भक्ति मे डूबा हुआ रहता है इस आयोजन मे कोई भी फूहड़ गाना नहीं बजेगा सभी लोग शालीनता वाले वस्त्रो मे रहेंगे और आने वालों को पास के द्वारा प्रवेश दिया जायेगा जो की पूर्ण रूप से निःशुल्क है पास पंचायत कार्यालय मे उपलब्ध रहेगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मुखी महेश दरयानी बलराम आहूजा जीवतराम बजाज तनेश आहूजा अजीत मोटवानी विकास रूपरेला अनिल लाहौरी अमर चन्दनानी मनीष पंजवानी विनोद संतवाणी विशाल कुकरेजा आदि उपस्थित रहे

