अपराध

शराब व चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार । नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के साथ स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में शुक्रवार को जनपद में अलग-अलग स्थान पर तीन नशा तस्कर दबोचे गए। इनके पास से कच्ची शराब, देशी शराब तथा चरस बरामद हुई है।

पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सागर पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को 56 पौए टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। उधर भगवानपुर पुलिस ने 510 ग्राम चरस के साथ गांव सिकरौड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार निवासी नासिर पुत्र आबिद को हिरासत में लिया है। नासिर के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर कनखल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरविंद पुत्र धर्मपाल निवासी पंजनहेड़ी थाना कनखल हरिद्वार को 54 पौए देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper