व्यापार
Trending

स्टैंडर्ड ग्‍लास का शेयर निगर्म मूल्‍य से करीब 26 फीसदी उछाल के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली । स्टैंडर्ड ग्‍लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 140 रुपये से करीब 26 प्रतिशत उछाल के साथ सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 3,541.97 करोड़ रुपये रहा।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

कंपनी का शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर शेयर निर्गम मूल्य से 25.71 फीसदी की बढ़त के साथ 176 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 29.78 फीसदी बढ़कर 181.70 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर यह 22.85 फीसदी चढ़कर 172 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड के 410.05 करोड़ रुपये के आईपीओ को गत बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 182.57 गुना अभिदान मिला था।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इस इश्‍यू के जरिए कंपनी की योजना 410.05 करोड़ रुपये जुटाने की है।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का नए साल में लॉन्‍च होने वाला ये पहला आईपीओ है। कंपनी इस निर्गम से प्राप्‍त 10 करोड़ रुपये का इस्‍तेमाल मशीनरी और उपकरणों की खरीद, कुछ बकाया उधारों और भुगतान के लिए 130 करोड़ रुपये और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री प्रा.लि. में निवेश के लिए 30 करोड़ रुपये तथा 20 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

उल्‍लेखनीय है कि स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड भारत में फार्मास्यूटिकल और रासायनिक क्षेत्रों के लिए शीर्ष 5 विशेष इंजीनियरिंग उपकरण निर्माताओं में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

कंपनी के पास पूरी उत्पादन प्रक्रिया को इन-हाउस प्रबंधित करने की क्षमता है। इस कंपनी के पास हैदराबाद (तेलंगाना) में आठ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। ये कंपनी फार्मास्यूटिकल और केमिकल निर्माताओं के लिए डिज़ाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, असेंबली, इंस्टॉलेशन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र सहित टर्नकी सॉल्यूशन प्रदान करती है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper