छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग के भिलाई स्टील प्लांट में स्टोर कीपर की  मौत

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित स्टील प्लांट में एक स्टोर कीपर की मौत हो गई है। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बेस किचन के पास स्टोर में वह मृत पाया गया है।  बेहोशी की हालत में मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

बताया जा रहा है कि साइकॉन कंपनी  का कुछ वर्क बेस कीचन के पीछे चल रहा है। वहां 33 वर्षीय जित्तू कुमार स्टोर कीपर का काम करता था। सुबह फर्स्ट शिफ्ट में पहुंचे मजदूरों को सामान इश्यू किया। इसके बाद वह वहीं सो गया।ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

सुबह 9 बजे तक सफाई कर्मी पहुंचे तो उसे जगाने लगा। सफाई कर्मियों को लगा कि सो रहे हैं। काफी देर तक आवाज देने पर कोई रिस्पांश नहीं हुआ। शक होने पर जित्तू को झकझोरा गया तो वह बेहोशी की हालत में दिखा।ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट  से एम्बुलेंस भेजी गई। जहां मृत घोषित किया गया।ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper