
कब और कैसे हुई फ्रेंच किस की शुरुआत
नई दिल्ली। आज का दिन दुनिया के कई हिस्सों में किस डे के रूप में मनाया जा रहा है। हर साल वेलेंटाइन वीक के दौरान वेलेंटाइन्स डे के पहले 13 फरवरी को यह दिन मनाया जाता है। यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए काफी खास होता है, लेकिन आज का दिन कई मायनों में बेहद खास है। किस अपनी भावनाओं और प्यार को जताने का एक रोमांटिक तरीका है, जिसे लोग कई तरह से एक्सप्रेस करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!
किस करने के लिए कई तरीके पॉपुलर हैं, जिनमें से एक फ्रेंच किस भी है। यह दुनियाभर में किस की एक मशहूर शैली है, जिसे कई लोग बेहद पसंद भी करते हैं। हालांकि, फ्रेंच किस के बारे में आमतौर पर सभी को यह लगता होगा कि यह किस असल में फ्रांस की देन है और इसलिए इसे फ्रेंच किस कहा जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
कहां से आया फ्रेंच?
शेरिल किरशेनबाम ने अपनी किताब “द साइंस ऑफ किसिंग” में लिखा है कि “फ्रेंच किस” शब्द साल 1923 में अंग्रेजी भाषा में शामिल हुआ। किस की यह शैली फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद लोकप्रिय हुई। किरशेनबाम के मुताबिक हम इस शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं इसका सटीक कारण वास्तव में कोई नहीं जानता है, लेकिन इसे संभवतः अमेरिकियों द्वारा अपनाया गया था, जो फ्रांस की यात्रा करते थे और फ्रांसीसी महिलाओं को चूमते थे, जो चूमते समय जीभ के इस्तेमाल के साथ ज्यादा सहज थे।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
इसका मतलब यह हुआ कि इस किस और इस शब्द का इजाद फ्रांस के लोगों ने नहीं, बल्कि अमेरिकियों ने किया था। इस तरह किस की इस शैली को घर लाने का श्रेय अमेरिकी सैनिकों को दिया जाता हैं, जिन्होंने यूरोप में सेवा की। वहीं, फ्रांस में इसे “फ्रेंच किस” नहीं कहा जाता था। वहां यह सिर्फ एक किस था।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
फ्रांस में नहीं है फ्रेंच किस जैसा कोई शब्द
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2014 तक फ्रेंच के पास किस की शैली के लिए एक शब्द भी नहीं था, जब तक पेटिट रॉबर्ट डिक्शनरी में एक नए शब्द “गैलोचर” को जोड़ा गया, जिसका शाब्दिक अर्थ है “जीभों से किस करना।” इतना ही नहीं एकेडेमी फ्रैंन्काइज, जो फ्रेंच को नियंत्रित करती है और भाषा में विदेशी शब्दों के घुसपैठ से बचाव करती है, ने अभी तक इस शब्द को स्वीकार नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान
प्यार जाहिर करने के साथ ही फायदेमंद भी है किस
आमतौर पर लोग अपना प्यार जाहिर करने के लिए एक-दूसरे को किस करते हैं, लेकिन इसके कई फायदे भी होते हैं। अध्ययनों के अनुसार, किस ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, हैप्पी हार्मोन बढ़ाता है, जो आपको खुश महसूस कराता है (सेरोटोनिन, डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन), कैलोरी बर्न करता है, आत्मसम्मान बढ़ाता है और यहां तक कि कैविटी से भी लड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा

