RADA
टेक्नोलॉजी

गूगल ला रहा ‘Wallet’, कमाल का है ये फीचर्स

गूगल ला रहा 'Wallet', कमाल का है ये फीचर्स

Google Pay तो भारत में काफी पॉपुलर ऐप है। यूपीआई के लिए लोग अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब गूगल की तरफ से नई ऐप लाई जा रही है। इस ऐप में आप सभी जरूरी जानकारी स्टोर कर सकते हैं। ये काफी कमाल के फीचर्स भी ऑफर करती है। हालांकि अमेरिका में ये ऐप उपलब्ध है, लेकिन अब भारत में भी इसके आने की खबरें सामने आ रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक रिपोर्ट में दावा कि गूगल वॉलेट की भारत में बहुत जल्द एंट्री हो सकती है। इस ऐप में आप किसी भी जरूरी दस्तावेज को स्टोर कर सकते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड से लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट शामिल होगा। अगर आप गूगल पे से पेमेंट करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड को सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि वॉलेट ऐप में पहले ही उसकी जानकारी स्टोर रहेगी। इसकी मदद से आप किसी को पेमेंट कर सकते हैं।

दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि जब वह वॉलेट ऐप डाउनलोड करने के लिए गए तो वहां उन्हें भारतीय ऐप्स के सजेशन दिख रहे थे। इसमें SBI से लेकर भारतीय पेमेंट ऐप्स शामिल थीं। हालांकि कुछ समय बाद ये सजेशन एक बार फिर बदल गए और यहां पर अमेरिकी ऐप्स का सजेशन मिलने लगा। इसमें कहा गया है कि गूगल की तरफ से इस ऐप को लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका