
कीर्ति सुरेश ने ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेज में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का नाम भी जरूर शामिल होता है। अपने प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर बेबी जॉन अभिनेत्री मौजूदा समय में लाइमलाइट में बनी हैं। इस बीच उन्होंने अपने जीवन की नई पारी शुरू कर ली है और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग शादी रचा ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में
सोशल मीडिया पर कीर्ति ने अपनी शादी की लेटेस्ट फोटोज का शेयर किया है। जिनमें दुल्हन के लिबास में अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए एक नजर कीर्ति सुरेश और एंथनी थाटिल की वेडिंग की लेटेस्ट फोटोज पर डालते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
दुल्हनिया बनी कीर्ति सुरेश
कुछ दिन पहले कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्री वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाई थी। जिससे ये अंदाजा लग गया था कि जल्द वही शादी रचाने वाली हैं और अब गुरुवार 12 दिसंबर को उन्होंने एंथनी थाटिल को हमेशा-हमेशा के लिए अपना लाइफ पार्टनर बना लिया है।
ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani
कीर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के लुक में कीर्ति सुरेश किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इनकी शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ हुई है।
जिसके चलते दूल्हा और दुल्हन दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
शादी के दिन ये कपल कितना खुश है, वो वेडिंग फोटोज से साफ नजर आ रहा है। बेबी जॉन एक्ट्रेस ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ फॉर द लव ऑफ नायक लिखा है। बता दें कि एंथनी थाटिल एक बिजनेसमैन हैं और करीब 15 साल से वह कीर्ति को डेट कर रहे थे और अब उनके हसबैंड बन गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani
गोवा में इस कीर्ति और एंथनी शादी के सात फेरे लिए हैं। इस दौरान उनके साथ दोनों की फैमिली के मेंबर्स, दोस्त और अन्य करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। कुल मिलाकर कहा जाए तो कीर्ति सुरेश की वेडिंग एल्बम काफी शानदार है और फैंस एक्ट्रेस को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया
बेबी जॉन कीर्ति की अगली फिल्म
शादी के बाद कीर्ति सुरेश की अगली फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता वरुण धवन लीड रोल में दिखेंगे। बेबी जॉन का शानदार ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया है, जिसे फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसबंर को निर्देशक कलिश की बेबी जॉन दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी।

