RADA
देश-विदेश
Trending

Big Breaking News : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल होगी ताजपोशी

नई दिल्ली । दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय आज खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शाम पार्टी के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।वह कुछ देर में दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। वह 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज शाम आयोजित विधायक दल की बैठक में नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा और रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया। इससे पहले शाम सात बजे जब विधायक दल की बैठक शुरू हुई तो भी शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। क्योंकि देश में जिन भी राज्यों में अभी भाजपा सरकारें हैं, वहां कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। बुधवार को विधायक दल की बैठक के लिए जब रेखा गुप्ता आईं तो मीडिया के सामने भी जीत का निशान (विक्ट्री साइन) दिखा कर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में है। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

रेखा गुप्ता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। वह

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

बचपन में ही पिता के साथ दिल्ली आ गईं । छात्र जीवन में एबीवीपी से राजनीति में एंट्री की। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

इसी नौकरी के दौरान उनके पिता परिवार को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गए। दिल्ली विधानसभा का चुनाव रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराकर जीता है।

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर मुठभेड़ में शहीद दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले थे जबकि आआपा की वंदना कुमारी 38605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। यहां से कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका