RADA
देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात के मद्देनजर गुरुवार शाम से ट्रैफिक में बदलाव किए जाने के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को शब-ए-बारात के मद्देनजर कार्यक्रम के समापन तक मध्य दिल्ली में शाम 5 बजे से यातायात प्रतिबंध और इसमें बदलाव लागू रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

एडवाइजरी में कहा गया है कि नेताजी सुभाष मार्ग, एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और छत्ता रेल चौक पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

राजघाट और आसपास के हिस्सों में वाहन होंगे प्रतिबंधित
एडवाइजरी के अनुसार, फतेहपुरी टी-प्वाइंट, बीएच राव रोड, रानी झांसी रोड, सदर थाना रोड, बीएसजेड मार्ग, बोरा टूटी चौक, रानी झांसी रोड, दिल्ली गेट, राजघाट और आसपास के हिस्सों पर भी वाहनों को प्रतिबंधित/डायवर्ट किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

यात्रियों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने को कहा
इसमें यात्रियों से उन क्षेत्रों से बचने को भी कहा गया, जहां शब-ए-बारात का जुलूस निकलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा

एडवाइजरी में कहा गया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय के साथ अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

बताई गई जगहों पर पार्किंग करने की सलाह
इसने यात्रियों से सड़क की भीड़ को कम करने और सड़क के किनारे पार्किंग से बचने और केवल बताए गए पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध/अज्ञात वस्तु या व्यक्ति की सूचना निकटतम पुलिस कर्मी या पीसीआर को दें।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका