
क्या Urfi Javed ने कर ली सगाई? जानें क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई
नई दिल्ली। फैशन मॉडल उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी ड्रेस नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल तस्वीर वायरल हो रही है जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!
उर्फी ने कर ली सगाई?
इसमें एक मिस्ट्री मैन उर्फी को घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहना रहा है और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब फैंस को लग रहा है कि उर्फी ने चुपचाप सगाई कर ली है। क्या सोशल मीडिया सनसनी ने गुपचुप तरीके से वाकई सगाई कर ली है, या कहानी कुछ और ही है? आइए आपको बताते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
फैंस देने लगे उर्फी को बधाई
वहीं सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल होते ही फैंस भरभर के उर्फी को बधाई देने लगे। कुछ लोगों ने कमेंट्स के जरिए तो कुछ ने दिल वाला इमोजी बनाकर इस पर रिएक्ट किया। वहीं कुछ लोगो जासूस बनकर मिस्ट्री मैन की छानबीन में जुट गए। एक यूजर ने कमेंट किया,“उर्फी ने ओरी के साथ सगाई कर ली है?” हालांकि, सच्चाई क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
क्या है उर्फी का नया शो?
आपको बता दें कि उर्फी कोई शादी नहीं करने जा रही हैं और ना ही उनकी कोई सगाई हुई है। दरअसल वायरल फोटो उनके नए रियलिटी शो एंगेज्ड: रोका या धोखा? का है। ये शो 14 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस शो में 10 सिंगल लोग एकसाथ 240 घंटे बिताएंगे। इस दौरान उनकी कंपेटिबिलिटी, कम्यूनिकेशन, कॉम्प्रोमाइज को टेस्ट किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत
बता दें कि उर्फी ने खुद शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “ये इश्क नहीं आसान। बस इतना समझ लीजिए धोखे का खतरा है, रोका करके जाना है।”
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
वायरल फोटो में उर्फी के साथ नजर आ रहा शख्स कॉमेडियन हर्ष गुजराल हैं जोकि उनके साथ इस शो को होस्ट भी कर रहे हैं। फैंस इस अनाउंसमेंट के बाद से काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उर्फी इससे पहले भी कई सारे शोज में नजर आ चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स
