RADA
उत्तराखण्ड
Trending

बड़कोट अग्निकांड में  पांच दुकान-सात मकान जलकर राख 

 एक परिवार के पांच सदस्य आग की लपटों में फंसे, किसी तरह बचाई जान 

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी जिले के नगरपालिका बड़कोट क्षेत्र में आधी रात को भयंकर अग्निकांड हुआ, जिसमें पांच दुकानें और सात मकान जलकर राख हो गए। घटना रात करीब 2 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पुराने बाजार में हुई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करते हुए घरों से बाहर निकलने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि समय पर सूचना देने के बावजूद अग्निशमन दल दो घंटे की देरी से पहुंचा। इस दौरान लोगों ने खुद घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि उस पर काबू पाना असंभव हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

घरों में फंसे लोगों की हालत नाजुकघटना के समय लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें अपने घरों का सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। बताया गया कि एक परिवार के पांच सदस्य आग की लपटों में फंस गए थे। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई, लेकिन वे सिर्फ अपने शरीर पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा सके।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

प्रभावित परिवारों की हालत दयनीयइस आगजनी में कई परिवारों का सब कुछ खाक हो गया। प्रभावित परिवारों में राकेश भंडारी, कल्याण सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, शैलेन्द्र नेगी, मंगल सिंह नेगी, पृथ्वीपाल सिंह और यशपाल रावत शामिल हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लोगों का कहना है कि शुरुआती लापरवाही के कारण नुकसान ज्यादा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

प्रशासन ने किया मुआवजे का वादाजिला प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। फिलहाल राहत शिविर लगाए गए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका