
रायपुर में गैंगवार : दाे लाेगाें की हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, तीन संदेही गिरफ्तार
रायपुर । राजधानी रायपुर में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार के बाद दाे लाेगाें की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास सोमवार की देर शाम हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया। वारदात के बाद हत्या का बदला लेने दूसरे गैंग के बदमाशें ने हरीश नामक युवक को घर से घसीटकर ले गये और हरीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : सुरभि ज्योति की वेडिंग रेडी लुक्स Fan’s मे Viral – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : गुरु नानक जयंती पर बंद हैं कई शहरों के बैंक
विधानसभा थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या रोहित सागर गैंग के लड़के आमासिवनी इलाके में हरीश साहू के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने हरीश को घर से घसीटकर निकाला। किडनैप कर करीब 3 किलोमीटर दूर खालबाड़ा ले गए। लड़कों ने खालबाड़ा में हरीश की जमकर पिटाई करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गये। बताया जा रहा है कि पहली हत्या रात 8 से 9 बजे के आसपास की हुई।
मामले में पुलिस जांच कर ही रही थी, इसी बीच 2 घंटे के बाद हरीश साहू का घर से अपहरण कर उसकी हत्या की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंपी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : Airbag Cars में बैठने पर भी ध्यान में रखे 5 बातें
इस पूरी वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय पार्षद गोपेश कुमार साहू ने बताया कि हरीश साहू को करीब 25-30 लोगों घर में घुसकर किडनैप किया, सभी आरोपी मिनी ट्रक से पहुंचे थे। हरीश को घर से दूर ले जाकर बेरहमी से बांधकर मार डाला गया। गोपेश ने कहा कि इलाके में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – मार्गशीर्ष प्रतिपदा – Pratidin Rajdhani
पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस ने तीन संदेहियो को हिरासत में ले लिया है।
ये खबर भी पढ़ें : भीगे हुए बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

