
आईपीएल 2025 का उद्घाटन और फाइनल मैच ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें एडिशन की शुरुआत 22 मार्च को हो सकती है। आईपीएल 2025 का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में ही तय किया गया है। इस बार गुवाहाटी और धर्मशाला को अतिरिक्त स्थान के रूप में जोड़ा गया है, जिसका मतलब है कि इन दोनों स्थानों पर भी मुकाबले खेले जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
पिछले साल की रनर्स-अप सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत अपने होमग्राउंड पर करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 25 मार्च को हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर एसआरएच का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
क्वालीफायर के स्थान
बता दें कि आईपीएल 2025 के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार बरकरार है। बीसीसीआई ने अब तक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी के साथ अहम मैच तारीखों को साझा किया है। सूत्रों ने संकेत दिए कि फाइनल मुकाबला आईपीएल परंपरा के मुताबिक गत चैंपियन के शहर में खेला जाएगा। यानी 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर फाइनल खेला जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत
यह पहले से ही तय है कि पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा जबकि दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। याद दिला दें कि 12 जनवरी को मुंबई में विशेष आम बैठक के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सलाह दी कि 23 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
बोर्ड इस बात पर हुआ राजी
हालांकि, बीसीसीआई ने इन तारीखों में बदलाव किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसारणकर्ताओं ने शनिवार को शुरुआत करने की गुजारिश की, जिसे बोर्ड ने स्वीकार किया। आईपीएल 2025 का पूरा कार्यक्रम जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स
आईपीएल 2025 के 10 प्रमुख स्थान- अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लानपुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद हैं। इस सीजन में गुवाहाटी और धर्मशाला को भी जोड़ा गया है।
ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स होम टीम बनकर खेलेगी क्योंकि फ्रेंचाइजी ने नॉर्थ ईस्ट शहर को अपने दूसरे घर के रूप में चुना। यहां 26 और 30 मार्च को मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से होगी। पिछले साल की तरह धर्मशाला पंजाब किंग्स के मैचों की मेजबानी करेगा। रिपोर्ट्स हैं कि धर्मशाला में तीन मैच खेले जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : City Of Joy में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी

