
पंजाब में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया
लुधियाना। पंजाब में 12 मार्च से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में पूरा दिन बादल छाए रहे जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल में कुल्लू जिले में मनाली के सोलंगनाला में मंगलवार सुबह हिमस्खलन हो गया। उस समय पुलिस की टीम गाड़ी में सवार होकर गश्त कर रही थी। गनीमत रही कि सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
पुलिस वाहन हिमस्खलन की चपेट में आया
मनाली-केलंग मार्ग पर सोलंगनाला और धुंधी के पास पुलिस वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गया। वाहन में चालक समेत चार पुलिस कर्मी सवार थे। सभी ने भागकर जान बचाई।
मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही हिमपात हो रहा था। लाहुल से वाहनों का आना जारी था। ऐसे में मनाली पुलिस राहगीरों की सुरक्षा के लिए गश्त पर थी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं।
ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!
लोगों को संभलकर सफर करने की सलाह
भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मनाली-केलंग मार्ग पर संभलकर सफर करें। लाहुल-स्पीति जिले और रोहतांग व अन्य सभी दर्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार हिमपात हो रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में बादल छाने से तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और ऊंचाई वाले स्थानों पर एक-दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। कई स्थानों पर सुबह बादल थे तो दोपहर को धूप निकली।
ये खबर भी पढ़ें : मोटापे से हैं परेशान? जानें वजन कम करने के Secrete
आज भी हिमपात की संभावना
मौसम विभाग ने 12 मार्च को भी हिमपात की संभावना जताई है। 13, 14 और 15 मार्च को अधिकतर स्थानों पर तेज हवा चलने, हिमपात व वर्षा की चेतावनी दी गई है। पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग जाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। टनल के आसपास लगभग चार फीट बर्फ है। भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन का खतरा है।
ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

