RADA
उत्तराखण्ड

माघ पूर्णिमा पर गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

- लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

हरिद्वार। माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा में पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में देव दर्शन कर दान-पुण्य किया। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

माघ पूर्णिमा गंगा स्नान को विशेष फलदायी, मोक्ष प्रदान करने वाला और समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

इसलिए पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरकी पौड़ी समेत अन्य गंगा तटों पर गंगा स्नान करने वालों को सुबह से ही तांता लगा रहा।

ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

माघ पूर्णिमा के संबंध में पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री का कहना है कि माघ मास का पुण्य इतना अधिक बताया गया है कि इस समय सभी देवी-देवता धरती पर अवतरित होते हैं। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

बताया कि शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से श्रद्धालुओं के सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस भी मुस्तैदी से व्यवस्थाएं बनाने में जुटी रही।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका